आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में पानी को लेकर विशेष बैठक आयोजित






आसनसोल (पीबी टीवी ) : आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में आज पानी को लेकर एक जरूरी बैठक हुई. बैठक में सभी एमएमआईसी और जल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.मेयर की मौजूदगी में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को और सुचारू करने को लेकर विचार विमर्श हुआ. इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज पानी की उपलब्धता को लेकर बैठक हुई और इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि अमृत दो परियोजना को जितनी जल्दी हो सके पूरा करने पर फैसला लिया गया. उन्होंने आशा जताई कि 2026 के मार्च महीने तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी। वहीं रेल पार इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जहां से पानी का शुद्धिकरण होता है डिहिका में डीवीसी द्वारा ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से थोड़ी समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन उन्होंने खबर ली है वह समस्या भी काफी हद तक दूर हो चुकी है. वहीं चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मैं भी कहा कि पानी की समस्या को यथासंभव दूर करने को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई जिसमें सभी ठेकेदार भी मौजूद थे कई काम ऐसे हैं जिनका वर्क आर्डर 2 महीने पहले ही जारी हो चुका है।  बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है. ऐसे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर फैसला लिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल