चोरों ने ईसीएल का बिजली का पूरा ट्रांसफार्मर ही उड़ा लिया, इलाके में अंधेरा



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र, ईसीएल की सातग्राम श्रीपुर एरिया के मीठापुर आर कोलियरी (नागेश्वर) क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है.इस बार चोरों ने बिजली के तार या खंभे को नहीं, बल्कि पूरे का पूरा ट्रांसफार्मर ही चुरा लिया है. इस घटना के कारण इलाके में दो दिनों से बिजली सेवा पूरी तरह ठप है, जिससे पूरा क्षेत्र में अंधेरा छा गया है.


चोरी हुए ट्रांसफार्मर और प्रभावित क्षेत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कोलियरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए थे— जिनमें दो 11,000 वोल्ट के है और एक 550 वोल्ट का है. 550 वोल्ट का यही ट्रांसफार्मर सातग्राम, नागेश्वर, मिठापुर और चाषीपाड़ा इलाके के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई के लिए इस्तेमाल होता था.


बुधवार की रात चोरों ने बिजली सप्लाई चालू होने के बावजूद इस ट्रांसफार्मर को पहले बिजली लाइन से काटा और फिर केवल एक खाली बॉक्स छोड़कर पूरा ट्रांसफार्मर चुरा ले गए, हालांकि, पास ही में मौजूद बाकी के दो 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मरों को चोरों ने अब तक हाथ नहीं लगाया है.


बंद पड़ी कोलियरी और सुरक्षा का अभाव

गौरतलब है कि यह कोलियरी साल 2011 में पानी भर जाने के कारण बंद कर दी गई थी, और तब से यहां कोयला उत्पादन पूरी तरह बंद पड़ा है. तभी से यह कोलियरी 'बंद कोलियरी' की सूची में दर्ज है.


स्थानीय कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के सचिव शिव राम परिक्षा ने कहा है कि इतनी बड़ी संपत्ति, इतने बड़े क्षेत्र और अहम विद्युत ढांचे के बावजूद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल न के बराबर है। उन्होंने कहा, "यह राष्ट्रीय संसाधन है, इस तरह से उनकी चोरी वाजिब नहीं है. इसके लिए कोलियरी प्रबंधन को इंतजाम करना होगा, लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि कोलियरी प्रबंधन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है." उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सिर्फ मीठापुर आर कोलियरी की बात नहीं है, जहां से नागेश्वर पीट को बिजली पहुंचाई जाती थी, बल्कि 8 नंबर कॉलोनी और बेनाली वीटी सेंटर में भी कोलियरी का काफी सामान असुरक्षित पड़ा रहता है.


प्रबंधन और स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया

स्थानीय निवासी नारायण राम ने बताया कि ईसीएल प्रबंधन द्वारा यहां पंप खलासी से सुरक्षा प्रहरी का काम कराया जा रहा है, और प्रबंधन की अनदेखी से ही इस तरह की चोरी की घटनाएं घट रही हैं. उन्होंने आशंका जताई कि चोरों ने यह छोटा ट्रांसफार्मर चुराकर यह देखने की कोशिश की होगी कि इसकी क्या प्रतिक्रिया होती है, इसके उपरांत वे बड़े ट्रांसफार्मर पर हाथ डालेंगे. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से राष्ट्रीय संसाधन की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोलियरी प्रबंधन को इन कीमती सामानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी.


मीठापुर आर कोलियरी के सीनियर मैनेजर राजीव झा ने बताया कि यह कोलियरी बंद पड़ी हुई है और यहां पर मैनपावर की कमी है, जिस वजह से सुरक्षा गार्ड नहीं हैं और इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी प्रदान कर दी है. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस भी आकर मामले की जांच कर रही है.


इस घटना ने कोलियरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.अब देखना यह है कि पुलिस इस ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में क्या कार्रवाई करती है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए क्या ठोस सुरक्षा उपाय किए जाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता