स्कूल बंद कर टीवी शो के ऑडिशन! बांकुड़ा टाउन गर्ल्स हाई स्कूल पर गंभीर आरोप, उठे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल


बांकुडा-शनिवार को बांकुड़ा टाउन गर्ल्स हाई स्कूल में एक विवादास्पद घटना सामने आई, जब स्कूल को बंद कर एक बांग्ला सिंगिंग रियलिटी शो "सारेगामापा" के ऑडिशन का आयोजन किया गया। इसको लेकर इलाके में भारी चौंक और विवाद फैल गया।

प्रश्न उठ रहे हैं कि क्या किसी निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक संस्थान को अवकाश घोषित किया जा सकता है?



स्थानीय भाजपा विधायक नीलाद्रि शेखर दाना ने आरोप लगाया कि यह पूरा आयोजन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के समर्थन से किया गया। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसमें पैसे का लेन-देन हुआ है या किसी खास छात्र या छात्रा को मौका दिलाने के उद्देश्य से यह योजना बनाई गई।


ऑडिशन से जुड़े किसी भी कर्मचारी ने इस विषय पर बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि इस बारे में स्कूल की प्रधान शिक्षिका ही जवाब देंगी। स्कूल की प्रभारी प्रधान शिक्षिका मुकुरबाला मांडी ने टेलीफोन पर बताया कि स्कूल को एक 'पावना' छुट्टी के तहत बंद किया गया है।


लेकिन पश्चिम बंग तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के बांकुड़ा जिला अध्यक्ष गोराचंद कांता ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि ‘पावना’ छुट्टियां केवल स्थानीय त्योहारों के लिए दी जा सकती हैं, निजी कार्यों के लिए नहीं। उन्होंने इसे शिक्षा विरोधी कदम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता