रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और शुभदर्शिनी अस्पताल की संयुक्त पहल: ₹250 में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सेवा



रानीगंज- – रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और किफायती चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और शुभदर्शिनी अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है इस पहल के तहत, अब रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के हेल्थ सेंटर में शुभदर्शिनी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक मात्र ₹250 के शुल्क पर लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। इस शुल्क में 7 से 10 दिनों की दवा भी शामिल होगी.


इस परियोजना की घोषणा रानीगंज के रोटरी क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। क्लब के अध्यक्ष डॉ सुमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा से ही लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रही है. उन्होंने जानकारी दी कि लगभग एक साल पहले, क्लब के सदस्य डॉ. ए.के. दास द्वारा नियमित रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता था. डॉ. दास क्लब के हेल्थ सेंटर में आकर मरीजों की जांच करते थे. इस अनुभव से संगठन को यह महसूस हुआ कि इस सेवा को और अधिक व्यापक बनाया जा सकता है.


डॉ अग्रवाल ने शुभदर्शिनी अस्पताल को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बनने का निर्णय लिया.उन्होंने कहा कि शुभदर्शिनी अस्पताल के सहयोग से अब लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से मिल पाएंगी.


यह बताया गया कि विशेषज्ञ चिकित्सक हर हफ्ते सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के हेल्थ सेंटर में उपलब्ध रहेंगे.


इस अवसर पर डॉ. ए.के. दास, मनीष सराफ, रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज की सचिव अर्चिता टोडॉनी, अक्षत सराफ, विवेकानंद गोराई, और शुभदर्शिनी अस्पताल से अंतरा गांगुली तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित थे यह पहल निश्चित रूप से रानीगंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान