पश्चिम बंगाल के हल्दिया मेचेदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 पुलिसकर्मियों की मौत



कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल के हल्दिया मेचेदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल थाना क्षेत्र के गरुघाटा इलाके में हुआ। हादसे की खबर मिलने के बाद पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य इलाके में गए।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 116 पर महिषादल थाना क्षेत्र के गरुघाटा के पास गश्त कर रही पुलिस वैन में महिषादल थाना प्रमुख जयंत घोषाल और दो अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। तभी हल्दिया की ओर से तेज गति से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर पुलिस जीप को पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। पुलिस गाडी सड़क किनारे एक जलाशय में जा गिरी। चूंकि हादसा चंद सेकंड में हुआ, इसलिए जीप में सवार पुलिसकर्मियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बाद में उन्हें ताम्रलिप्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन महिषादल थाने के सेकेंड ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे जयंत घोषाल और कांस्टेबल हुसैन खान को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी का ताम्रलिप्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा