कोलकाता (पीबी टीवी ) कांचरापाड़ा के सरतपल्ली इलाके में एक युवक की हत्या कर फंदे पर लटकने का आरोप उसकी अपनी पत्नी, सास और ससुर पर लगा है. कल शाम युवक का शव उसके ही घर में लटका मिला। शव के नीचे खून के धब्बे मिले हैं। इस संबंध में बीजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार का आरोप है कि डेढ़ साल पहले स्नेहा की शादी मृतक सुमित मुखर्जी से हुई थी। तब से युवक को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। और प्रताड़ना और मानसिक दबाव को सहन करने में असमर्थ होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली. हालाँकि मृतक के परिवार का आरोप है उसकी हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.










0 टिप्पणियाँ