बंगाल : पूर्व मेदिनीपुर में लावारिश बीमार वृद्ध से लाखों रुपए बरामद, चौंकी पुलिस




पूर्व मेदिनीपुर  (पीबी टीवी ) : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लावारिश अवस्था में दिन काट रहे 70 वर्षीय बीमार वृद्ध के पास से लाखों रुपए बरामद होने की घटना ने सबको चौका दिया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद पांशकुरा थाना अंतर्गत मेचोग्राम बाजार में सनसनी फैल गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टोटो दुर्घटना में सत्तर वर्षीय एक वृद्ध घायल हो गया था। वह व्यक्ति कुछ दिनों से मेचोग्राम में अन्य लावारिश लोगों के साथ एक पुल के नीचे पड़ा हुआ था। इस बीच पांशकुरा थाना अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात एक सिविक वोलेंटियर की नजर वृद्ध पर पड़ी। बाद में गुरुवार रात जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वृद्ध के बैग से लाखों रुपए बरामद हुए। ड्यूटी पर तैनात  सिविक वोलेंटियर ताराशंकर बास्के इतने सारे पैसे देखकर हैरान रह गए। इसके बाद उसने पांशकुरा थाने को सूचना दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए पांशकुरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग के पास इतने पैसे देखकर पांशकुरा इलाके में सनसनी फैल गई। अब सवाल यह है कि बुजुर्ग के पास इतने पैसे कहां से आए?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन