कोलकाता (पीबी टीवी ) : न्यू टाउन के न्यू आदर्श पल्ली स्थित एक घर से महिला का शव बरामद किया गया । पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई और रहस्य। महिला का नाम पंपा दास (31) है, जो बशीरहाट की रहने वाली थी। उसने एक महीने पहले ही न्यू टाउन के न्यू आदर्श पल्ली में एक घर किराए पर लिया था।

0 टिप्पणियाँ