कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में स्थित कांदी में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई है. मुर्शिदाबाद जिले के कंडी-बेहरामपुर स्टेट हाईवे पर कंडी थाना अंतर्गत गोकर्ण पावर हाउस मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पता चला है कि 20 तीर्थयात्रियों का एक समूह बीरभूम में बेले स्नान करके लौट रहा था। रविवार सुबह यात्रियों को लेकर आ रहा ट्रैक्टर रास्ते में खड़े एक डंपर को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक एक पुरुष और चार महिलाओं की मौत हो चुकी है। घायलों को बचाकर इलाज के लिए बरहामपुर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पता चला है कि सभी मृतक और घायल हरिहरपारा रुकुनपुर के रहने वाले हैं।

0 टिप्पणियाँ