एजुकेशन फॉर ऑल' ने 40 आदिवासी छात्रों को दिए पाठ्य पुस्तकें



रानीगंज- शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से, 'एजुकेशन फॉर ऑल' नामक संस्था ने रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस पहल के तहत, बांकुड़ा जिले से आए 40 आदिवासी विद्यार्थियों को कक्षा 11 और 12 की पाठ्यपुस्तकें और बैग वितरित किए गए.


संगठन के संस्थापक शिक्षक वासुदेव गोस्वामी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य उन आदिवासी इलाकों में शिक्षा की ज्योति पहुंचाना है जहां तक अभी तक यह नहीं पहुंच पाई है. उन्होंने कहा कि वे इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. गोस्वामी ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच पाते हैं, तो स्कूल बच्चों तक पहुंचे. इसी सोच के साथ, उन्होंने आदिवासी इलाकों में कई पाठशालाएं भी खोली हैं.


शहरी बस्तियों तक विस्तार की योजना

 बासुदेव गोस्वामी ने आगे कहा कि उन्हें अब यह महसूस हो रहा है कि सिर्फ आदिवासी इलाकों में ही नहीं, बल्कि शहर की बस्ती वाले इलाकों में भी इस तरह की पाठशालाएं खोलने की आवश्यकता है. इन क्षेत्रों में भी ऐसे बच्चे रहते हैं जो विभिन्न कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. ऋतम खां, डॉ. चैताली बसु, सुशील गनेरीवाला, डॉ. अरूपानंद पाल, शंभू नाथ झा, सलिल सिन्हा, और अंजलि बर्मन शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता