माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटीं नदीया की रुम्पा दास, साथी सुब्रत घोष की दुखद मृत्यु





नदिया की रानाघाट निवासी रुम्पा दास ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर सफलता प्राप्त की है। रानाघाट नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 की रहने वाली रुम्पा की इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। एवरेस्ट विजय ने उनके जीवन में एक नया मुकुट जोड़ दिया है और रानाघाट का नाम पूरे देश में रोशन किया है। लेकिन इस सफलता के साथ एक गहरी पीड़ा भी जुड़ी है। रुम्पा के साथ एवरेस्ट फतह की इस यात्रा में शामिल सुब्रत घोष, जो रानाघाट नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के निवासी थे, चोटी तक पहुँचने के बाद वापस नहीं लौट सके। 10 मई को दोनों नेपाल की ओर बेस कैंप से ऊपर के कैंप की ओर रवाना हुए थे और गुरुवार को दोपहर में चोटी पर पहुँचे। रुम्पा तो सुरक्षित लौट आईं, लेकिन सुब्रत घोष की वापसी नहीं हो सकी। उनके परिवार को मोबाइल पर एक संदेश मिला जिसमें बताया गया कि "सुब्रत अब नहीं रहे।" इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। रुम्पा ने भावुक होकर कहा, "यह मेरा वर्षों पुराना सपना था, जो अब पूरा हुआ है। मैंने पूरी श्रद्धा से समुद्र माता के चरणों में प्रार्थना की थी और उन्हीं के आशीर्वाद से मैं सफल हो सकी। एवरेस्ट की चोटी पर मैं लगभग 15 मिनट रही जहाँ बहुत तेज़ हवा चल रही थी।"सुब्रत घोष के बारे में उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुखी हूँ। एक भारी मन के साथ लौटी हूँ। मैंने एवरेस्ट विजय तो की है, लेकिन खुश होकर इसका जश्न नहीं मना पा रही हूँ।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल