दक्षिण 24 परगना (पीबी टीवी ): बासंती में शनिवार की सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला। एक युवक ने हाथ में कटा हुआ सिर लेकर थाने में सरेंडर कर दिया। : बसंती के भरतगढ़ इलाके में शनिवार की सुबह एक युवक महिला का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर सड़क पर चलते हुए थाना पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया। स्थानीय सूत्रों ने जानकारी दी है कि एक युवक अपनी भाभी का कटा सिर हाथ में लेकर सड़क पर चल पड़ा और थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। बासंती के भरतगढ़ की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के पति की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। आज सुबह पेड़ से आम तोड़ने को लेकर महिला का अपने देवर के साथ विवाद हो गया. इसी दौरान देवर ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस शव को बरामद कर लेघटना की जांच कर दी है।

0 टिप्पणियाँ