गैंडे के हमले में दो आदिवासी महिलाओं की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम।




अलीपुरद्वार ( पीबी टीवी ) अलीपुरद्वार में गैंडे के हमले में दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई है। 

नदी में मछली पकड़ते समय गैंडे ने अचानक से हमला कर दिया और इन दोनों की मौत हो गई।  यह घटना अलीपुरद्वार शहर से 22 किलोमीटर दूर जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान से सटे कोडल वन बस्ती में घटी।



बताया जा रहा है कि रावाहा आदिवासी समुदाय के निवासी अपिल रावाहा (55) और उनकी पोती तबीथा रावाहा (27) हमेशा की तरह जंगल बस्ती से सटे कुल्टी नदी में मछली पकड़ने थी ।

अचानक, एक गैंडा जंगल से बाहर आया और उन पर हमला कर दिया। गैंडे के हमले में घायल अप्पिल रावा की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही जंगल में बसे गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शहर से दूरी अधिक होने के कारण एंबुलेंस सेवा पहुंचने में समय लग गया। 27 वर्षीय तबीथा रावा की गंभीर चोटों के कारण हासीमारा एयर फोर्स अस्पताल ले जाया, लेकिन स्थिति ख़राब होने के कारण लताबारी ग्रामीण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

वन एवं स्थानीय प्रशासन के सूत्रों के अनुसार मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान