रानीगंज के हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में दहशत




रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़, जीटी रोड स्थित प्रदीप हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया.चोरों ने शोरूम के मुख्य प्रवेश द्वार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मोटर पार्ट्स सहित अन्य कीमती सामान लूट ले गए. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.


शोरूम के मालिक के बेटे, शुभम साव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 1:30 बजे कुछ अज्ञात अपराधी उनके शोरूम के पास पहुंचे. उन्होंने शोरूम के नवनिर्मित मुख्य द्वार का शटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए.शुभम ने बताया कि अपराधी लगभग 50 मिनट तक शोरूम के अंदर रहे और इस दौरान उन्होंने काउंटर से ₹10,000 नकद और एक लॉकर पर हाथ साफ कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत लाखों रुपये में हो सकती है.


शुभम साव ने बताया कि चोरों ने शोरूम में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके. हालांकि, कुछ कैमरों में उनकी गतिविधियां कैद हो गई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस घटना को पूरी योजना और तकनीकी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया.


गौरतलब है कि इस घटना से दो दिन पहले ही इसी इलाके के गणेश अपार्टमेंट में तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर अपराधियों ने लाखों रुपये की चोरी की थी. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासी भयभीत हैं और उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ गई है.


घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है,हालांकि, स्थानीय लोगों ने रात्रि में पुलिस गश्ती की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि गश्ती कमजोर होने के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.


स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना ने रानीगंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता