एसएससी शिक्षकों की रैली शुरू होने से पहले ही शिक्षकों को किया गया गिरफ्तार




कोलकाता (पीबी टीवी ) एसएससी शिक्षकों की रैली शुरू होने से पहले कई शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सियालदह में बड़े पैमाने पर मार्च कार्यक्रम की शुरुआत में ही तनाव फैल गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सियालदह से मार्च शुरू होना था। नौकरी गंवाने वाले शिक्षक और शिक्षा कर्मी वहां जुटने लगे। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के बाहर से कुछ शिक्षकों जेल वैन में बिठाया और ले गई. सियालदह चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बेरोजगार शिक्षकों ने कहा, 'यह आंदोलन को रोकने की कोशिश है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमने कुछ नहीं किया। लेकिन हमें यहां से ले जाया जा रहा ।' 



एक शिक्षक ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा, राजधर्म का पालन करें।' नौकरी गंवाने वालों ने परीक्षा में बैठने के खिलाफ आवाज उठाई है। नौकरी गंवाने वाले को फिर से परीक्षा देनी होगी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसएससी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। फिलहाल नौकरी गंवाने वाले को परीक्षा देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार 31 मई तक नौकरी की अधिसूचना जारी कर रही है। मंगलवार को नबान्न में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरी की अधिसूचना 30 मई को जारी की जाएगी। 16 जून से नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 24,203 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार पदों की संख्या बढ़ाएगी। कुल 44,203 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रुप सी और ग्रुप डी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता