चुंचुरा में ऑपरेशन सिंदूर विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध, सिंदूर लगाने की घटना को लेकर फैला तनाव




कोलकाता (पीबी टीवी ) अलीपुरद्वार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपमानजनक टिपण्णी की थी, इसके विरोध में चुंचुरा में माहौल गरमा गया। शुक्रवार दोपहर को भाजपा महिला मोर्चा ने चुंचुरा के पिपुल पाटी मोड़ पर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध जताया। नारेबाजी, झंडे और विरोध प्रदर्शन से इलाके में उत्तेजना फ़ैल गई।

सड़क जाम को देख चुंचुरा थाने की दो महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंच गईं। जब उन्होंने जाम हटाने की कोशिश की तो आरोप है कि भाजपा महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों पर जबरन सिंदूर लगा दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया। पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ देर तक तनाव जारी रहा।



आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को काबू में किया गया और पुलिस के हस्तक्षेप से जाम हटाया गया। हालांकि, इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। प्रशासन के एक वर्ग ने भी इस व्यवहार को 'कानून का उल्लंघन' करार दिया है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा का दावा है, "सिंदूर हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमने मुख्यमंत्री की टिप्पणी से हुए अपमान का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया है।"

इस घटना से पूरे इलाके में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है, स्थानीय लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में यह और बड़ा रूप ले सकता है. 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया।

ममता बनर्जी ने कहा कि सिंदूर का संबंध हर महिला से है। सिंदूर को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हर महिला का सम्मान होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता