द आर्टसी हैंपर शुभलक्ष्मी शोरूम रानीगंज में नए कलेवर रूप में खुला




रानीगंज के शिशु बागान मोड़ स्थित पी.एन. मालिया रोड पर द आर्टसी हैंपर शुभलक्ष्मी नामक एक अत्याधुनिक शोरूम का उद्घाटन बुधवार को बड़े धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर रानीगंज के श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी, मोहन जी शर्मा और चारवी सरायां ने मिलकर रिबन काटा.

इस उद्घाटन समारोह में गयादीन सरायां, प्रमोद जैन, सुरेश सरायां, उमेश सरायां, उमा सरायां, प्रतीक, चेतन, तेजस सरायां सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.



यह नया शोरूम ग्राहकों को स्नैक्स, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट हैंपर, गिफ्ट आइटम और कई अन्य आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध कराएगा.

दुकान की मालिक, यशस्वी सरायां ने बताया कि इससे पहले उनकी इसी तरह की एक दुकान रानीगंज के वृंदावन धाम में थी, जिसे अब शिशु बागान मोड़ इलाके में एक बड़े और आधुनिक शोरूम में बदल दिया गया है. यशस्वी सरायां ने बताया कि उन्होंने यह काम अपनी शादी से पहले ही शुरू किया था. शादी के बाद, उन्होंने रानीगंज में इस नए कॉन्सेप्ट के साथ दुकान खोली ताकि यहां गिफ्ट आइटम, स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स लोगो को सुलभ रूप में मिल सके.


उन्होंने रानीगंज के लोगों के भरपूर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. यशस्वी सरायां ने कहा कि सिर्फ रानीगंज ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी विभिन्न आयोजनों के लिए उनके द्वारा बनाए गए गिफ्ट हैंपर भेजे जा रहे हैं. लोगों के इसी सहयोग और प्रोत्साहन के कारण आज इतने बड़े शोरूम की शुरुआत की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता