बंगाल : पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी की , कर्ज के बोझ में दबा था परिवार






 कोलकाता (पीबी टीवी): पश्चिम बंगाल के चंदननगर में पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली।

मृतकों के नाम बबलू घोष (62), प्रतिमा घोष (46) और पौशाली घोष (13) हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात चंदननगर थाने को कोलुपुकुर के गारेधर इलाके में एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अप्राकृतिक मौत की खबर मिली। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। रात 2 बजे के बाद शव बरामद कर चंदननगर अस्पताल भेजा गया।

पता चला है कि घर का मालिक बबलू टिन बॉक्स फैक्ट्री में काम करता था। बाद में उसने कुछ समय के लिए टोटो चलाया। फिलहाल वह घर पर ही दुकान चलाता है। उसने बाजार से लाखों रुपये उधार लिया था। पड़ोसियों का अनुमान है कि मानसिक अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार पहले उसने अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और फिर खुद भी रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से बातचीत कर मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।


शव का आज चुंचुरा इमामबाड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।


देहरादून के एक परिवार के सात सदस्यों की हरियाणा के पंचकूला में कर्ज के चलते मौत हो गई। उनके शव एक कार से बरामद किए गए।


अब चंदननगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन