ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को बधाई देने के लिए नदिया में तिरंगा यात्रा, शुभेंदु अधिकारी ने लिया हिस्सा





नदिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई देने के लिए नदिया जिले में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मंगलवार शाम 5:30 बजे शामिल हुए। यह यात्रा कामगाछी पोस्ट ऑफिस मोड़ से शुरू होकर बीरनगर लाइब्रेरी मैदान तक गई। इस कार्यक्रम में रानाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार, विभिन्न विधायकगण, स्थानीय नेतृत्व, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।मंगलवार शाम इस कार्यक्रम के संदर्भ में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश की रक्षा शक्ति और सेना की निपुणता को सिद्ध कर दिया है, और इसके लिए हम सभी भारतीय सेना को सलाम करते हैं। साथ ही मंगलवार को ही प्राथमिक शिक्षकों की 32,000 नौकरियों से संबंधित पैनल रद्द करने की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह सरकार की विफलता का प्रमाण है और योग्य उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उम्मीद है कि वह योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन