दो साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी को फांसी देने की मांग में लोगों ने निकाली रैली




 जलपाईगुड़ी  ( पीबी टीवी) मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान ही जलपाईगुड़ी शहर में "हमें न्याय चाहिए" के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों ने दो साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के अपराधी को फांसी देने की मांग को लेकर झाड़ू लेकर मार्च निकाला, साथ ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये ।



पिछले शनिवार की रात दो साल की बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप। जलपाईगुड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में रहने वाले  आरोपी के घर में तोड़फोड़ और एक स्कूटी में आग लगाने के बाद तनाव फैल गया था। शनिवार दोपहर को इलाके में एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पर 2 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बेशर्मी से पेश आने का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को जिला अदालत में पेश किया। चूंकि उस दिन छुट्टी थी, इसलिए न्यायाधीश ने आरोपी को एक दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जिला न्यायालय की विशेष पोस्को अदालत में दोबारा पेश किया।

 राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर है और आज ही स्थानीय लोगों सहित नागरिक समाज ने जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस स्टेशन के सामने एक बड़ा विरोध मार्च निकाला, जिसमें घटना में शामिल व्यक्ति को फांसी देने की मांग की गई तथा उस रात पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया गया। बाद में नागरिक मंच ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता नोबेनन्दु मौलिक ने कहा, "हम इस जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।" (बाइट1).

दूसरी ओर, नागोरिक मंच की कार्यकर्ता भार्गवी रॉय ने कहा, "पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने हमें बताया कि देर रात पुलिस अधिकारी यौन शोषण की शिकार बच्ची के घर गए और उसके साथ अभद्र भाषा में दुर्व्यवहार किया।" (बाइट2)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा