बांकुड़ा के सौम्य पाल ने माध्यमिक परीक्षा में रचा इतिहास, हासिल किया दूसरा स्थान



बांकुड़ा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर हाई स्कूल के छात्र सौम्य पाल ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सौम्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 695 अंक हासिल किए हैं।




बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे सौम्य ने इस शानदार सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं की थी। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों और अन्य गुरुजनों को दिया। सौम्य ने बताया कि वह नियमित रूप से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत सुनने और चित्रकारी करने का भी शौक है।


अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए सौम्य ने कहा कि वह कंप्यूटर विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि है। सौम्य की इस अभूतपूर्व सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे बांकुड़ा जिले में खुशी की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता