बांकुडा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पानी की मांग को लेकर सड़क जाम



बांकुडा: बांकुडा एक नंबर ब्लॉक के आचुरी गांव के निवासियों का धैर्य अब जवाब दे गया. घरों में नल लगने के बावजूद पानी की आपूर्ति न होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं.शुक्रवार सुबह बांकुडा-छतना मार्ग पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बाल्टी और मटके रखकर जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.



आचुरी गांव के लोगों का कहना है कि लगभग पांच साल पहले उनके इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी और हर घर में कनेक्शन भी दिया गया,पर इन पाइपलाइनों से पानी की आपूर्ति बेहद अनियमित है.ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें एक या दो दिन के अंतराल पर नाममात्र का पानी मिलता है, जो इतना कम होता है कि अधिकांश परिवार पीने और घरेलू कामकाज के लिए भी पर्याप्त पानी जमा नहीं कर पाते.



प्रचंड गर्मी के इस मौसम में भी, आचुरी गांव के लोगों को पानी लाने के लिए लगभग ढाई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में एक हैंडपंप जरूर है, लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है और उससे खाना भी नहीं बनाया जा सकता. इसी मजबूरी के चलते आज सुबह महिलाओं ने आचुरी मोड़ पर इकट्ठा होकर नियमित पानी की आपूर्ति की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.


जाम की सूचना मिलते ही बांकुडा सदर थाने की पुलिस और लोक स्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के समक्ष भी अपनी समस्याए रखीं.


वहीं इस संबंध में पीएचई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुर्गापुर से पाइपलाइन के माध्यम से आने वाली जलापूर्ति लाइन के अंतिम छोर पर आचुरी गांव स्थित होने के कारण पानी का दबाव काफी कम रहता है, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेगा.


गौरतलब है कि इसी तरह की पानी की किल्लत को लेकर कुछ दिन पहले सालबनी के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. आचुरी गांव के लोगों का यह प्रदर्शन क्षेत्र में व्याप्त जल संकट की गंभीर स्थिति को दर्शाता है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता