करीमपुर में बस-मारुति वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत




 कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिले में करीमपुर में सुबह 7 बजे बस-मारुति वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई.स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बस और मारुति वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई और इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद हादसा आज सुबह करीमपुर के कथलिया इलाके में कृष्णानगर-करीमपुर राज्य राजमार्ग पर हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक बस कृष्णानगर से करीमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मारुति वैन करीमपुर से कृष्णानगर की ओर आ रही थी। कठालिया क्षेत्र में उनका नियंत्रण गाडी पर समाप्त हो गया और वे आमने-सामने भिड़ गए। बस ने मारुति वैन को धक्का मार  दिया और वह एक पेड़ से  टकरा गया। इस घटना में मारुति वैन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है,  पुलिस प्रशासन ने मरीजों को अस्पताल पहुँचने के साथ ही  हर संभव सहायता प्रदान करके की कोशिश की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन