जोरहाट: जोरहाट शहर के बीचोंबीच स्थित मारवाड़ी पटी की एक पांच मंजिला इमारत में आज भीषण आग लग गई।।
जानकारी के अनुसार इमारत की पहली मंजिल पर स्थित स्पेक्ट्रम नामक एलजी शोरूम से आग की शुरुआत हुई, जो वरिष्ठ व्यापारी प्रवीण कंकानी के मालिकाधीन में है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से पचास लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खाक में तब्दील हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अधिकारियों ने परिस्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है। संभवत यह घटना शॉर्ट सर्किट होने के चलते होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।।
जोरहाट असम से जितेन्द्र सोमानी की रिपोर्ट।।

0 टिप्पणियाँ