रानीगंज के प्रख्यात साहित्यकार डॉ रामदुलाल बोस का निधन, शोक की लहर


रानीगंज: रानीगंज के प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ रामदुलाल बोस का निधन 94 वर्ष की आयु में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके निवास में हो गया. उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है.डॉ राम दुलाल बोस रानीगंज त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के बंगला विभागाध्यक्ष रहे थे,वह रानीगंज सिटीजन्स फॉरम के अध्यक्ष सह एक अच्छे साहित्यकार थे,उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी.



रविवार शाम 4:00 बजे उनकी शव यात्रा निकाली गई, जिसमें रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,रानीगंज सिटीजन्स फोरम के गौतम घटक, संदीप भालोटिया,विद्युत पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. शव यात्रा टीडीबी कॉलेज से शुरू हुई, जहां उनकी कर्मभूमि थी , इसके बाद शव यात्रा आर आर रोड रानीगंज सिटीजंस फोरम के कार्यालय, रानीगंज कोऑपरेटिव बैंक, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स होते हुए रानीगंज म्युनिसिपालिटी कार्यालय के सामने से गुजरी.


अंततः, उनके पार्थिव शरीर को मेजिया घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रोफेसर रामदुलाल बोस ने अपने जीवनकाल में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन को रानीगंज के बुद्धिजीवी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।


उनके निधन पर शहर के कई सामाजिक और साहित्यिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रोफेसर बोस अपनी विद्वता, सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन