जामुड़िया में सोयाबीन फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा,ग्रामीणों ने किया तोड़- फोड़



जामुड़िया- मंगलवार को जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी क्षेत्र के बेलबाद कोलियरी के पास स्थित इंद्रिय एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक सोयाबीन बड़ी के कारखाने में अचानक आग लग गई. यह आग कारखाने के बाउंड्री वॉल के भीतर रखे कचरे में लगी थी.प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.



कारखाने में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही कारखाने के भीतर अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया.सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.



कारखाना मालिक का आरोप

कारखाने के मालिक विशाल बरनवाल ने बताया कि कारखाने के परिसर में रखे कुछ प्लास्टिक के सामान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्थानीय लोगों को कारखाने की छत पर चढ़ने से रोकने की कोशिश की, तो वे आक्रामक हो गए और उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया. विशाल बरनवाल ने कहा कि उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और उन्हें गालियां दीं. उन्होंने यह भी बताया कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ. विशाल बरनवाल के पिता विजय बरनवाल ने बताया कि इस घटना को लेकर जामुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है.



तृणमूल कांग्रेस नेता का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के नेता उदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. उदीप सिंह ने बताया कि कारखाने के अंदर आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित किया. उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय श्याम सेल कारखाने के दमकल विभाग के प्रमुख आलोक मिश्रा को भी सूचित किया गया, जिन्होंने तुरंत दमकल की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाने में मदद की. उदीप सिंह ने कारखाना मालिक के तोड़फोड़ के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.उन्होंने कहा कि कारखाने के पीछे रखे कुछ सामान में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ.


जांच जारी

पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान