तारा माइंस के खिलाफ जयनगर गांव के ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, कामकाज ठप



जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया फाड़ी अंतर्गत तारा माइंस में संचालित ओपन कास्ट खदान के खिलाफ जयनगर गांव के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है.अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान का कार्य पूरी तरह से ठप करा दिया है और खदान के मुहाने पर धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारी ग्रामीण खदान प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.




ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि तारा माइंस के विस्तार के कारण जयनगर गांव का एक महत्वपूर्ण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अतिरिक्त, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन से मांग की है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर खदान में रोजगार दिया जाए.


ग्रामीणों ने खदान में हो रही लगातार ब्लास्टिंग पर भी गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे कई मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और खदान प्रबंधन की होगी.


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त पानी की किल्लत और अनियमित बिजली आपूर्ति के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने मांग की कि तारा माइंस प्रबंधन को इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके. जयनगर के ग्रामीणों का यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता