वज्रपात से बांकुड़ा में दो किशोर की मौत




बांकुड़ा-बांकुड़ा में वज्रपात के कारण दो किशोर की मृत्यु हो गई। मृतकों के नाम सोनू लोहार और अभि बागदी हैं। दोनों ही बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के सानाबांध गांव के निवासी थे।


बुधवार सुबह से ही बांकुड़ा का आकाश बादलों से घिरा हुआ था। दोपहर के बाद अचानक तेज गरज और बिजली के साथ बांकुड़ा में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच, सानाबांध गांव के सोनू लोहार (19) और उसी गांव के अभि बागदी (13) स्थानीय एक तालाब में नहाने गए थे। अचानक वज्रपात होने से दोनों ज़मीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोग तुरंत दोनों को उठाकर बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल