आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा रानीगंज में तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन




रानीगंज: आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के अध्यक्ष कवि दत्त और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने शुक्रवार को अड्डा फंड से निर्मित रानीगंज के तीन वार्डों में तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.इन परियोजनाओं से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी.


वार्ड नंबर 89: धोबी मुहल्ला में एक नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया. इस सामुदायिक भवन के निर्माण में कुल ₹24,17,462 की लागत आई है. यह भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक होगा.


वार्ड नंबर 88: ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति गृह (लेबर रूम) के पास महिलाओं के उपयोग के लिए चार नए शौचालयों का निर्माण किया गया है.इस परियोजना पर ₹8,14,753 की लागत आई है. यह सुविधा स्वास्थ्य केंद्र आने वाली महिलाओं के लिए स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करेगी.


वार्ड नंबर 34: रानीगंज के राम बगान से बाँसड़ा मोड़ तक एक नए पिच वाले रास्ते का उद्घाटन किया गया. इस सड़क के निर्माण में ₹30,95,774 की लागत आई है. यह सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन को सुगम करेगी.


इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोहों में मुख्य रूप से विधायक तापस बनर्जी, अड्डा अध्यक्ष कवि दत्ता के अतिरिक्त वार्ड नंबर 93 के पार्षद और रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, 34 नंबर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह और रानीगंज बीएमओएच डॉक्टर सैकत दास उपस्थित थे.


इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए फंड से आज रानीगंज के तीन वार्डों में तीन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन तीनों परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.राज्य सरकार नागरिकों के बेहतर सुविधा के लिए सैदेव तत्पर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन