शहीद झंटु अली शेख को नम आँखों से अंतिम विदाई, बदले की माँग से गूँजा पूरा गाँव






नदिया। शहीद भारतीय सेना के जवान झंटु अली शेख का ताबूत में बंद शव जब उनके पैतृक गांव पथरघाटा (तहट, नदिया) पहुँचा, तो वहाँ का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। हजारों लोग अपनी आँखों में आँसू लिए अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए थे। माता-पिता, परिजन और जीवनसंगिनी पत्नी झुमा शेख, शव पर बिलखते हुए टूट पड़े। शनिवार सुबह से ही हजारों ग्रामीण सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के इंतजार में थे। बीएसएफ जवानों की सुरक्षा घेरे के बीच झंटु अली शेख का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। शव देखते ही पूरा परिवार रो पड़ता है और पत्नी झुमा शेख शव पर गिरकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। गाँव के हजारों लोग भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके और सबकी आँखों से आँसू बहने लगे। भारत माँ के इस वीर सपूत झंटु अली शेख को पूरे गाँव ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार, शहीद को सेना द्वारा 'गन सैल्यूट' के साथ सम्मानित कर अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है। ऐसे भावुक माहौल में पूरे गाँव और परिवार की एक ही माँग है बदला चाहिए। जैसे कश्मीर में आतंकियों ने झंटु अली शेख को निर्ममता से गोलियों से छलनी किया, वैसे ही भारतीय सेना से आतंकियों को भी उसी प्रकार सजा देने की माँग उठ रही है। अब देशभर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ कितनी जल्दी और कितनी कठोर कार्रवाई करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात