कोलकाता (पीबी टीवी ) नैहाटी के वार्ड 10 के गौरीपुर इलाके के निवासी साहिल आलम (24) ने अपने हाथों में कई आग्नेयास्त्र कारतूस के साथ लिए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. यह तस्वीर पहले ही वायरल हो चुकी है। इस युवक को नैहाटी नगरपालिका के मेयर अशोक चटर्जी और नैहाटी नगरपालिका के सीआईसी राजेंद्र गुप्ता के साथ एक तस्वीर में देखा गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस तस्वीर का तृणमूल से संबंध है। हालांकि तृणमूल ने इस आरोप से इनकार किया है, लेकिन इस संबंध में नैहाटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।



0 टिप्पणियाँ