रानीगंज भाजपा मंडल-1 का राजबाड़ी मोड़ पर पथ सभा: शिक्षक घोटाले पर राज्य सरकार को घेरा




रानीगंज: रानीगंज भाजपा मंडल-1 ने राजबाड़ी मोड़ पर एक पथ सभा का आयोजन किया.

यह सभा हाल ही में हुए शिक्षक घोटाले और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 26000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के मुद्दे पर केंद्रित थी. मंडल अध्यक्ष सामशेर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.


सभा को संबोधित करते हुए सामशेर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसमें 2016 के पूरे शिक्षक नियुक्ति पैनल को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसी तरह का फैसला पहले उच्च न्यायालय द्वारा भी दिया गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है.शमशेर सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत ने सरकार से योग्य और अयोग्य शिक्षकों की सूची हलफनामे के रूप में पेश करने को कहा था, लेकिन राज्य सरकार ने जानबूझकर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वह सूची अदालत में जमा नहीं की.इसी लापरवाही के कारण आज योग्य शिक्षकों को भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.


उन्होंने प्रदर्शन कर रहे योग्य शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की. शमशेर सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों के कंधों पर समाज की अगली पीढ़ी को शिक्षित करने की जिम्मेदारी है, उन पर इस तरह बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाना पश्चिम बंगाल के लिए अत्यंत शर्मनाक है.


कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम द्वारा प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर दिए गए विवादास्पद बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे लोग टीवी पर अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, उस पर भी शमशेर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई.उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा इस तरह का बेतुका बयान देना शोभा नहीं देता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण योग्य शिक्षकों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है और जब वे अपने दर्द को व्यक्त करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, तो राज्य के वरिष्ठ मंत्री स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है.


इस पथ सभा के माध्यम से रानीगंज भाजपा मंडल-1 ने शिक्षक घोटाले के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया उन्होंने योग्य शिक्षकों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा