नींघा कोलियरी में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का भावपूर्ण सम्मान समारोह



जामुड़िया - शनिवार को नींघा कोलियरी में चार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अजीत कुमार मजूमदार (कार्मिक प्रबंधक), अजय कुमार सिंह (उप प्रबंधक खनन), बी. माझी (ब्वायलर फायरमैन), और नरेश बेलदार (ट्रामर) को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.


समारोह में, सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मोमेंटो, घड़ी, पुष्पगुच्छ, मिठाई, बैग और अन्य उपहार भेंट किए गए. मनोज कुमार चौबे ने कुशलतापूर्वक मंच का संचालन किया.


अजीत कुमार मजूमदार और अजय सिंह ने अपने सेवाकाल के यादगार पलों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गए. नींघा खान समूह के अभिकर्ता महेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए स्वस्थ और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर निंघा खान समूह के अभिकर्ता महेंद्र कुमार,कोलियरी प्रबंधक संतोष घोष,निंघा खान समूह के कार्मिक प्रबंधक अपूर्व विश्वास,निंघा के सुरक्षा अधिकारी लक्ष्मण पाल,सहायक प्रबंधक कार्मिक राहुल वर्मा वहीं श्रम संगठनों के प्रतिनिधि में भारतीय मजदूर संघ: मनोज कुमार चौबे, दिलीप नोनिया, कमरुद्दीन मियां, संतोष सिंह,इनमोसा: ओमप्रकाश, बीके सिंह सीटू के किशोर थर,एचएमएस के राजकुमार सिंह,आईएनटीटीयूसी: विश्वनाथ बनर्जी (कल्याण दा) तथा इंटक: मुक्ति नाथ दुबे, प्रताप सिंह के अलावा नीतीश सिंह, हीरालाल मुखर्जी, चंदन मिश्रा, पार्थो सामंता, डी. जे. मिश्रा, अभय सिंह, स्नेहासिश, सियाराम साव आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता