दुर्घटना में भारत सेवाश्रम संघ आश्रम सन्यासी और सेवक की हुई मौत





कोलकाता (पीबी टीवी ) दुर्घटना में भारत सेवाश्रम संघ आश्रम के एक सन्यासी और उनके सेवक की मौत हो गई है।  

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन कोलकाता के गरिया स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम से पूर्वी मेदिनीपुर के महिषादल की ओर जा रहा था। हावड़ा में बगनान के पास कार का नियंत्रण खत्म हो गया और वह सड़क की विपरीत लेन में जा घुसी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही रेत से भरी एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में साधु और सेवक की मृत्यु हो गई। कार में सवार एक अन्य सन्यासी को भी सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें घायल अवस्था में उलुबेरिया स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वाहन का चालक और कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए है। उन्हें उलुबेरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान