बारुईपुर हमले के विरोध में निंघा में भाजपा का प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी


जामुड़िया: भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी और अन्य विधायकों के काफिले पर बारुईपुर में कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा किए गए हमले के विरोध में, भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष दीप बनर्जी के नेतृत्व में निंघा में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया


प्रदर्शन के दौरान, भाजपा समर्थकों ने सड़क के बीचोंबीच टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


मंडल अध्यक्ष दीप बनर्जी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.उन्होंने आरोप लगाया कि बारुईपुर में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायकों के काफिले पर पुलिस के सामने हमला किया गया, और पुलिस मूकदर्शक बनी रही.


इस विरोध प्रदर्शन में प्रमोद पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन पासवान, साधन माजी, दीनबंधु राय, असीम पासवान, नारायण राम, रूप चटर्जी, छोटन चक्रवर्ती, मिठू माजी, सिंधु बाउरी, अमित नोनिया, गोलू पोद्दार, मंगल हांसदा, पिंटू वर्मा, विनय मिश्रा और अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन