रानीगंज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शाखा द्वारा टैली पर विशेष सेमिनार आयोजित


रानीगंज: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रानीगंज शाखा ने आईटी कंपनी टैली के सहयोग से "एक्सल डाटा इम्पोर्ट एवं टैली प्राइम 6.0" विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया.इस सेमिनार में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया.


सेमिनार के मुख्य वक्ता, आईटी कंपनी के अधिकारी गौतम चक्रवर्ती ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को टैली सॉफ्टवेयर के नवीनतम विकास, नई सुविधाओं, जीएसटी रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट डायरेक्ट इम्पोर्ट और आईटी कंसल्टिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टैली प्राइम 6.0 एक आधुनिक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है, जो व्यवसायों के वित्तीय प्रबंधन और अकाउंटिंग कार्यों को सरल बनाता है.


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, चार्टर्ड अकाउंटेंट जिगना विनय मेहता और टैली के प्रतिनिधि अमित शर्मा और विकास राय ने सेमिनार के दौरान एक्सल डाटा इम्पोर्ट के विभिन्न चरणों और जीएसटीआर 2ए और 2बी की महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं.उन्होंने जीएसटी से संबंधित कई नए पहलुओं पर भी चर्चा की, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए.


सेमिनार में रानीगंज शाखा की अध्यक्ष सीए जिगना विनय मेहता, सीए स्वीटी केड़िया, सीए रश्मि टुदानी, सीए हर्षिता खेतान, सीए मुस्कान कालोटिया, सीए महेश कालोटिया, सीए ऋषि झुंझुनवाला, सीए मंटू सुल्तानिया, सीए संजय अग्रवाल, सीए गौरव साहा सहित कई अन्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित थे.


इस सेमिनार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नवीनतम तकनीक और ज्ञान से अपडेट रहने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता