चोरी की घटना में रानीगंज पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चोरी के सामान की बरामदगी







रानीगंज-नशे की लत का आदि चोरी के आरोप में जेल जा चुका इरशाद बार-बार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि इस बार उसने एक घर से लड्डू गोपाल की जुड़ी हुई मूर्ति पुराने दिनों के कुछ बहुमूल्य कॉइन और कांस्य और पीतल के कुछ सामानों की चोरी की थी. उसने घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा जांच शुरू करने के बाद रानीगंज के तार बंगाल के टिकिया पाड़ा का रहने वाला 19 साल का इरशाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इरशाद अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बार- फरवरी महीने की 24 तारीख को वह हैदराबाद से वापस लौटा था ,एवं 26 तारीख को ही अन्नपूर्णा लेन में रहने वाले श्री राम मिश्रा के घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर के मंदिर में घुसकर मंदिर की बहुमूल्य सामग्रियों की चोरी किया. इसमें पीतल, कांस्य के बर्तन कुछ प्राचीन मुद्रा और गोपाल की मूर्ति थी .घर के सदस्यों को इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत रानीगंज थाने में शिकायत दर्ज की. रानीगंज थाने के अधिकारी इमदादुल हक, आशीष मंडल और परवेज आलम तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी उन्होंने घटना के सभी पहलुओं की जांच के और रानीगंज के साहब कोठी काली मंदिर के पीछे के जंगल से इरशाद शेख को गिरफ्तार कर 27 तारीख को इरशाद को आसनसोल जिला अदालत में हाजिर किया गया जहां अदालत द्वारा 5 दिनों के पुलिस रिमांड का आदेश दिया गया, पूछताछ में पुलिस इरशाद को लेकर तलाशी चलाकर रविवार को चोरी की गई सभी सामग्रियों को रानीगंज बाजार इलाके के अंदर सुकांत शिशु उद्यान के पास के जंगल से बरामद किया.यह सारी सामग्रियाँ एक बस्ते में रखी हुई थी. बस्ते में सभी बहुमूल्य सामग्रियाँ, बर्तन और भगवान गोपाल की जुड़ी हुई मूर्ति भी थी. सोमवार को पुलिस ने आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया, जहाँ अदालत द्वारा इस बार उसकी न्यायिक हिरासत का आदेश दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर