रानीगंज में सड़क निर्माण कार्य: स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा, पर विकास की उम्मीद



रानीगंज-रानीगंज के इतवारी मोड़ से तार बांग्ला, तिलक रोड और कॉलेज रोड तक नई पक्की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कार्य के चलते पिछले 15 दिनों से इन रास्तों पर यातायात बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों के बंद होने से भीषण जाम लग रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.


एक साथ तीन रास्तों के बंद होने से लोगों में कुछ नाराजगी है, लेकिन वे इस बात से खुश हैं कि सालों बाद रानीगंज की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत हो रही है. उन्हें उम्मीद है कि नए रास्तों से यात्रा करना आसान हो जाएगा.


रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण लोगों को कुछ दिनों तक असुविधा होगी, लेकिन सड़क बनने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में वैकल्पिक रास्ते भी हैं, जिनका उपयोग लोग कर सकते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों की हालत बहुत खराब थी, इसलिए इनका निर्माण किया जा रहा है.


सड़क में दिख रही दरारों के बारे में मुजम्मिल शहजादा ने बताया कि सड़कों की ढलाई थर्मोकोल के विभाजन के साथ की जा रही है, ताकि यदि कहीं सड़क टूटती है, तो केवल उसी हिस्से की मरम्मत की जा सके. उन्होंने स्थानीय लोगों से ढलाई को ठीक से बैठाने के लिए सड़कों पर पानी डालने में सहयोग करने का अनुरोध किया,क्योंकि सीमेंट के ढलाई का बाद अगर पानी नहीं डाली जाती है तो एक तो सीमेंट के डस्ट उड़ेंगे,दूसरी सड़क भी कमजोर रहेगी,इसलिए पानी का डालना जरूरी है.


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रास्ते बंद होने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है.   विशेष कर व्यापारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.उनका कहना है कि यह काम होली के बाद भी किया जा सकता था, लेकिन होली से पहले करने से बाजार पर असर पड़ रही है. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सड़क निर्माण के तरीके से सड़क के दोनों किनारे जलभराव की समस्या बढ़ेगी.


 हालांकि इस संबंध में रानीगंज बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने बताया कि फिलहाल होली तक सड़क निर्माण का काम बंद कर दिया जाएगा. होली के बाद लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि पीएन मालिया रोड के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा और वहां भी पिच की सड़क बनाई जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता