नार्थ सीआरसोल ओसीपी में अनियंत्रित विस्फोट से कांटागोड़िया के घरों में दरारें, स्थानीय निवासियों में दहशत



जामुड़िया- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कुनुस्तोरिया क्षेत्र में संचालित नॉर्थ सीआरसोल ओसीपी खदान में हो रहे अनियंत्रित विस्फोटों के कारण जामुड़िया बोरो के वार्ड नंबर 8 स्थित कांटागोड़िया के इंद्र भूमि कॉलोनी के घरों में दरारें पड़ गई हैं. सोमवार को एक घर की दीवार ढह जाने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है.



स्थानीय निवासियों के अनुसार, ईसीएल प्रबंधन द्वारा बिना किसी सावधानी के किए जा रहे विस्फोटों के कारण घरों में दरारें आ रही हैं.सोमवार को विश्वरूप दास के घर की दीवार पूरी तरह हिल गई और एक अन्य घर की दीवार का एक हिस्सा गिर गया. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भय का माहौल है.



स्थानीय निवासी कार्तिक माजी ने बताया कि इंद्र भूमि कॉलोनी और पास के आनंद नगर कॉलोनी में पिछले कुछ समय से लगातार विस्फोटों के कारण भारी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि दोपहर के समय होने वाले अनियंत्रित विस्फोटों से पूरा इलाका कांप उठता है. इस समस्या को लेकर उन्होंने 2021 से खदान प्रबंधन के साथ कई बैठकें की हैं और ईसीएल प्रबंधन के सामने इस मामले को उठाया है, लेकिन अभी तक कंपनी ने विस्फोटों को नियंत्रित करने या खदान के पास रहने वाले लोगों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.


कार्तिक माजी ,मिथुन रक्षित ने कहा, "हमें हर दिन ऐसा लगता है जैसे हम भूकंप प्रभावित क्षेत्र में रह रहे हैं. हमें डर है कि किसी भी समय हमारे घर गिर सकते हैं." स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें कोयला खदान से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि विस्फोटों को नियंत्रित तरीके से किया जाए, जिससे इलाके का पर्यावरण सुरक्षित रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.


सोमवार की घटना के बाद, ईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विश्वरूप दास को आश्वासन दिया कि उनके घर की टूटी हुई बाउंड्री वॉल को कंपनी द्वारा ठीक कराया जाएगा हालांकि, उन्होंने नियंत्रित विस्फोट की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया.


अब देखना यह है कि खदान प्रबंधन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करता है और स्थानीय निवासियों की चिंताओं का समाधान कैसे करता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता