जामुड़िया में हर्षोल्लास के साथ होली मनाने के लिए की गई बैठक



जामुड़िया-जामुड़िया के पुनियाटी स्थित वाईएमसी क्लब प्रांगण में मंगलवार शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली उत्सव के आयोजन पर चर्चा करना था. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली का त्योहार 15 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा. बाबा दयाटेश्वर नाथ मंदिर के सचिव घनश्याम जायसवाल ने बताया कि होलिका दहन 13 मार्च की रात 11 बजे किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे पूर्णिमा लगने के कारण, शास्त्रों के अनुसार होली का त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा. पंचांग में भी इसी तिथि का उल्लेख है. होली के दिन, हर वर्ष की भांति, हिंदी भाषी समाज के लोग शिवपुर बाबा दयाटेश्वर नाथ मंदिर से भजन कीर्तन प्रारंभ करेंगे. यह शोभायात्रा बागसिमुलिया बूढ़ी मां मंदिर, पुनियाटी हनुमान मंदिर, काली मंदिर होते हुए वाईएससी क्लब प्रांगण में समाप्त होगी. बैठक में आपसी मेलमिलाप और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने पर जोर दिया गया .


इस महत्वपूर्ण में जेके शर्मा, रामा शंकर साव, रंजीत मंडल, गुड्डू प्रसाद, केदार शर्मा, केडी राय, अर्जुन शर्मा, कन्हैया मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, जगतनारायण सिंह, रंजीत राय, बिपिन मिश्रा, विष्णु चौधरी, रामबहादुर सिंह, जय श्याम जायसवाल, भोला महतो, मनोज सिंह, विजय पासवान, आनंद मिश्रा, अनंत यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन