बांकुड़ा-पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.हाल ही में, बांकुडा जिले में बीजेपी द्वारा 'हिंदू एकता' का आह्वान करते हुए दीवारों पर नारे लिखे गए थे, जिसका टीएमसी ने पोस्टर के माध्यम से करारा जवाब दिया है.
बीजेपी ने बांकुडा ब्लॉक नंबर 1 के पुआबागान चौराहे पर दीवारों पर लिखकर हिंदुओं से एकजुट होने और आगामी चुनावों में राज्य में सरकार बदलने का आह्वान किया था. इस आह्वान ने राजनीतिक गलियारों में विवाद पैदा कर दिया था.
टीएमसी ने बीजेपी के 'हिंदू एकता' नारे को अपने पोस्टरों में इस्तेमाल करते हुए पलटवार किया है। बांकुरा के पुआबागान और मचानतला इलाकों में लगाए गए पोस्टरों में टीएमसी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बीजेपी हिंदुओं को सिर्फ वोट बैंक समझती है.
टीएमसी ने पोस्टरों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया और इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. पोस्टरों में राज्य में केंद्रीय मंत्रियों की कमी को भी उजागर किया गया. टीएमसी ने बीजेपी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी को आम लोगों की परेशानियों की कोई परवाह नहीं है.

0 टिप्पणियाँ