रानीगंज में बहुप्रतीक्षित शौचालय सुविधा का उद्घाटन, स्थानीय लोगों में हर्ष



रानीगंज- रानीगंज शहर के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है.रानीगंज बाजार क्षेत्र में दो नए सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है.

रानीगंज बाजार एक ऐतिहासिक बाजार है जहाँ न केवल रानीगंज, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार करने आते हैं. इस बाजार में महिला पुरुषों के लिए शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था. रानीगंज सिटीजन फोरम" और रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जैसे स्थानीय संगठनों ने इस समस्या को कई बार उठाया और नगर निगम से शौचालय निर्माण की मांग की.



रानीगंज बोरो कार्यालय के अध्यक्ष मुजम्मिल शहजाद ने रानीगंज के शोष्टि गोड़िया शिशु उधान के समीप इस नए शौचालय का उद्घाटन किया.इस अवसर पर इंडिया पावर के अधिकारी मृणाल बनर्जी और इंद्रजीत जाना, रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.



यह सुलभ शौचालय आसनसोल नगर निगम की भूमि पर बनाया गया है और इंडिया पावर के सहयोग से बनाया गया है. यह शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है. शौचालय का संचालन एक स्थानीय संगठन द्वारा किया जाएगा, जो इसके रखरखाव और स्वच्छता का ध्यान रखेगा. शौचालय का उपयोग करने के लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा, जिससे इसके संचालन के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता मिल सके 


उद्घाटन के दौरान, मुजम्मिल शहजाद ने कहा, "यह रानीगंज बाजार के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है, और मुझे खुशी है कि हम इसे प्रदान करने में सक्षम हुए हैं."


इंडिया पावर के अधिकारी मृणाल बनर्जी ने कहा, "हम रानीगंज नगर निगम के साथ साझेदारी करके इस परियोजना को पूरा करने में सक्षम होने के लिए उत्साहित हैं हम मानते हैं कि यह शौचालय स्थानीय समुदाय के लिए एक मूल्यवान संपत्ति होगी."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता