टीएमसी विधायक के बेटे पर वकील के घर में तांडव का आरोप, शिकायत दर्ज




रानीगंज: आसनसोल नगर निगम के 33 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के रानीसायर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सदन कुमार सिंह ने जामुड़िया के टीएमसी विधायक हरे राम सिंह के बेटे और पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के सचिव प्रेमपाल सिंह पर एक वकील के घर में घुसकर तांडव करने का आरोप लगाया . सदन कुमार सिंह के अनुसार, प्रेमपाल सिंह अपने साथियों के साथ रानीसायर में वकील अपूर्व चक्रवर्ती के घर में घुसे. उन्होंने रानीसायर के दो युवकों, बुलेट सिंह और बंटी यादव की तलाश में घर में तोड़फोड़ की और वकील के मोटरसाइकिल के शीशे तोड़ दिए. आरोप है कि प्रेमपाल सिंह रात 12 बजे दोबारा युवकों के साथ बंटी यादव के घर पहुंचे और गाली-गलौज की. घटना की जानकारी मिलने पर सदन कुमार सिंह,पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस और उनके साथी मौके पर पहुंचे और प्रेमपाल सिंह को रोका. वकील अपूर्व चक्रवर्ती ने भी पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. 34 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद ज्योति सिंह ने कहा कि मामला आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता था. उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय नेतृत्व ने घटना की जानकारी पार्टी के जिला नेतृत्व और रानीगंज के विधायक को दे दी है.




दूसरी और विधायक पुत्र प्रेमपाल सिंह ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वह रानीसायर गए थे क्योंकि बंटी यादव और बुलेट सिंह ने उनके पिता विधायक हरे राम सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था.उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह जानने गए थे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.उन्होंने सदन कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत को लेकर कहा कि वह उनके छोटे भाई की तरह हैं और कल रात की घटना के समय सदन कुमार सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे.पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. वे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान