रानीगंज के तीराट में अवैध बालू खनन से ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क और पुल जर्जर



रानीगंज- रानीगंज प्रखंड अंतर्गत तीराट ग्राम पंचायत के दामोदर नदी तिराट घाट क्षेत्र में अवैध बालू खनन से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहाँ तीन स्थानों से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़कें और पुल भी जर्जर हो रहे हैं.



ईसीएल के नाम पर अवैध खनन: स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईसीएल के नाम पर सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक अवैध रूप से बालू निकाला जाता है, जिसे विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता है. आसनसोल के एक निवासी को बालू निकालने का ठेका दिया गया है, जहाँ 18 चक्के वाले ट्रक में 40 से 50 टन तक बालू भरकर निकलते हैं. इससे ग्रामीण सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं, जबकि इस सड़क के क्षमता केवल 10 टन है.



गलत चालान का उपयोग: प्रदर्शन करियो का आरोप है कि बालू लदे वाहनों को दामोदर नदी के पुरुलिया जिले का चालान दिया जा रहा है, जबकि बालू बांकुडा जिले के शालतोड़ ब्लॉक के शालमा पंचायत अंतर्गत साहेबडांगा से निकाला जा रहा है. इसके अतिरिक्त, ट्रैक्टरों के माध्यम से भी अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है, जिसमें कुछ स्थानीय निवासी भी शामिल हैं.



महंगे दामों पर बालू की बिक्री: स्थानीय स्तर पर बालू ₹3200 प्रति ट्रॉली और चालान के साथ ₹4000 में बेचा जा रहा है. ट्रैक्टरों में ओवरलोडिंग की जा रही है और कुछ ट्रैक्टरों को उनकी क्षमता से दोगुना तक बनाया गया है, जिससे अवैध बालू तस्करी हो रही है.


ग्रामीणों ने किया सड़क जाम: अवैध खनन और जर्जर सड़कों के खिलाफ हाड़ाभांगा और तिराट इलाके की महिलाओं ने बालू लदे वाहनों को रोककर धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग की कि ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जाए और स्थानीय बेरोजगारों को बालू घाटों में काम दिया जाए बाउरी समाज के बैनर तले ग्रामीणों ने हाड़ाभांगा पुल को भी जाम कर प्रदर्शन किया. उन्होंने पुल की जर्जर अवस्था पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की.


पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया,पर सन्ध्या तक बालू लदे वाहनों का आवागमन बंद था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता