रानीगंज में होली ढप महोत्सव का भव्य आयोजन, राजस्थानी लोक कलाकारों ने बांधा समां


रानीगंज- रानीगंज में श्री श्री सीताराम जी भवन स्टेट द्वारा आयोजित होली ढप महोत्सव में राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. होली के उल्लास को दोगुना करते हुए, बीकानेर से आए प्रसिद्ध कलाकार समीर मालिया और उनके साथियों ने राजस्थानी होली के पारंपरिक गीतों और ढप की धुनों से समां बांध दिया.


"सांवरिया ओ सांवरिया, फागण आयो रे..." और "होरी रे रसिया, बरसाने में होरी रे रसिया..." जैसे लोकप्रिय गीतों पर श्रोतागण देर रात तक झूमते रहे. कलाकारों की ऊर्जा और उत्साह ने दर्शकों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया.


महोत्सव में महावीर व्यायाम समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तोदी, श्री श्री सीताराम जी भवन के अध्यक्ष जुगल गुप्ता, शराफ धर्मशाला के अध्यक्ष मनोज शराफ, मारवाड़ी युवा सम्मेलन के अध्यक्ष विष्णु शराफ, श्री सीताराम जी मंदिर के महासचिव ललित झुनझुनवाला सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.


 संयोजक रवि शर्मा ने सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर होली उत्सव मनाने के प्रयास की सराहना की और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.


यह महोत्सव रानीगंज के लोगों के लिए एक यादगार शाम बन गई, जहाँ उन्होंने रंगों और संगीत के संगम का आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा