विवाहेतर संबंध के कारण युवक की मौत के बाद फ़ैली उत्तेजना, पुलिस पर हुआ हमला, डीसी अभिषेक गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी घायल





 दुर्गापुर- (पीबी टीवी )पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर ब्लॉक स्थित पांडबेश्वर में  विवाहेतर संबंध के कारण एक युवक की रहस्यमय मौत हो गयी है । इसको लेकर क्षेत्र में तोड़फोड़ हुआ है , जिसके कारण तनाव का माहौल बनाया गया है.  यह घटना गुरुवार को पांडवेश्वर के कुमारडीही गांव में घटी है ।

पड़ोसी बाउरी पाड़ा के युवक पल्लब (22) का लटकता शव गुरुवार की सुबह कुमारडीही गांव के रुईदास पाड़ा स्थित एक घर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर थाने ले गयी। परिवार को सूचित किए बिना शव ले जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतक पल्लब का पड़ोस की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। रात को पल्लब चुपके से उस महिला के घर चला गया। महिला के पति ने जब यह घटना देखी तो उसने युवक को घर के अंदर बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद कमरे से युवक का लटकता हुआ शव बरामद हुआ। इसको लेकर  उत्तेजना पैदा हो गया। कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। साइकिल, मोटरसाइकिल पर तोड़फोड़ हुई  है। स्थिति संभालने में जुटी पुलिस पर भी ईंटें बरसने लगीं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ईंटों से किए गए हमले में डीसी अभिषेक गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में अभी भी तनाव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता