जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर शिक्षाबंधु संगठन के कार्यालय में लगायी गई आग




कोलकाता (पीबी टीवी ) जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्रों द्वारा लगातार की जा रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार दोपहर शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर हमला करने के बाद शनिवार रात जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर शिक्षाबंधु संगठन के कार्यालय में आग लग गई। शिक्षाबंधु तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित गैर-शिक्षण कर्मचारियों का एक संगठन है] जिसका यह कार्यालय था. घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया।आपको बता दें कि शहर के प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव तत्काल कराने की मांग को लेकर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पश्चिम बंगाल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रोफेसर एसोसिएशन (बेवकूपा) की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उस दौरान, माकपा समर्थित छात्र संघ 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) के सदस्यों ने कथित तौर पर बसु की कार को घेर लिया और वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद शिक्षा मंत्री गाड़ी से उतरकर छात्रों से बात करने की कोशिश करने लगे, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन उनके सामने भी जारी रहा। छात्र संघ नेताओं ने शिक्षा मंत्री को करीब दो घंटे तक घेरे रखा। एसएफआई समर्थकों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए। बाद में मंत्री की कार और उनके साथ मौजूद दो पायलट कारों में तोड़फोड़ की गई। कार का शीशा भी टूट गया। यहां तक आरोप है कि शिक्षा मंत्री की कार के टायरों की हवा निकाल दी गई थी। कार का विंडस्क्रीन टूटने और घेर लिए जाने के कारण बसु की तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति ठीक है। बताया गया है कि उनकी कमर और जांघ में चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरोप है कि इस दौरान उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम प्रकाश मिश्रा पर भी एसएफआई समर्थकों ने हमला किया। दूसरी ओर, जेयू परिसर स्थित तृणमूल छात्र परिषद के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया। इसमें तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन