शादी समारोह में चली गोली, एक की मौत





 दुर्गापुर- (पीबी टीवी ) पश्चिम बर्दवान जिले के अमरावती, दुर्गापुर से सटे वाम्बे कॉलोनी स्थित हरि मंदिर से सटे इलाके में   शादी समारोह में वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच झड़प हो गई. विवाह मंडप में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। दुल्हन के परिवार के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है। दुल्हन पक्ष का दावा है कि 20 वर्षीय आशीष वेद नामक युवक की हत्या कर दी गई. इधर स्थानीय निवासियों का दावा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी गई थी। घटना को लेकर वाम्बे कॉलोनी स्थित हरि मंदिर से सटे इलाके में व्यापक उत्तेजना है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। इस इलाके में कल एक शादी समारोह था। शादी में दूल्हे के परिवार के पहुंचने के कुछ देर बाद ही शादी के मंडप में डांस मंच पर गाना बदलने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन के परिवार ने गाना बदलने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई. स्थानीय लोग भी उस पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने मौत के वास्तविक कारण की जांच शुरू कर दी है। न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम के चलते दुर्गापुर के वाम्बे कॉलोनी इलाके में तनाव व्याप्त है। न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने अक्षय पासी (30), अनोखा पासी (48), बिकी पासवान (30) और कुछ अन्य को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है, पुलिस ने  सभी को कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की रिमांड मांगी। दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने उन्हें छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर