रानीगंज- रानीगंज गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने लंबे इंतजार के बाद रानीगंज में एक स्थायी आश्रम का निर्माण किया है. इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य गायत्री मंत्र का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना है.रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत बादाम बागान इलाके में 15 कट्ठे में नवनिर्मित आश्रम में कार्यालय, यज्ञशाला और प्रवचन कक्षा का निर्माण किया गया है.उद्घाटन समारोह में हरिद्वार से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ,संस्था के राजेंद्र प्रसाद खैतान, रमेश झुनझुनवाला,दिनेश चंद्र गुप्ता,प्रदीप बाजोरिया,राजेश,योगेश तथा विवेक सिंह अन्य सदस्य मौजूद थे.डॉ चिन्मय पांड्या जी ने कहा कि यह आश्रम गायत्री मंत्र के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करेगा,यहां नियमित रूप से यज्ञ, प्रवचन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.आश्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और लोगों को एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है. आध्यात्मिक कार्यों में ईश्वर की इच्छा से ही लोगों की भागीदारी होती है.उन्होंने कहा कि जो लोग आज इस पवित्र अवसर पर उपस्थित हैं, वे सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें ईश्वर ने इस नेक कार्य के लिए यहां बगेजा है.उन्होंने लोगों को अपने जीवन में आने वाले सौभाग्य के अवसरों को पहचानने और उनका सदुपयोग करने का आह्वान किया.इस अवसर पर विवेक सिंह ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व उनके पिता कन्हैया सिंह ने रानीगंज में इस अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा का स्थापना किया था,रानीगंज में संस्था का अपना भवन के लिए उन्होंने जो सपना देखा था आज वह साकार हुआ.
राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने कहा कि गायत्री परिवार पूरे भारत में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है.रानीगंज में इस नए आश्रम की स्थापना से स्थानीय लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.यह आश्रम रानीगंज में आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.


0 टिप्पणियाँ