रानीगंज- रविवार को, सार्वजनिक अवकाश के दिन, पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति ने रानीगंज में एक विशाल जुलूस निकाला और रानीगंज पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान, उन्होंने क्षेत्र को नशा मुक्त करने और समाज में फैले नशे के जाल में फंस रहे युवाओं को बचाने की मांग की.
समिति के सदस्यों ने प्रशासन से उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि बाउरी समुदाय के लोगों को शिक्षा और रोजगार के अवसरों से वंचित रखा जाता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्थित कारखानों में बाउरी समुदाय के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता है, जबकि उनकी जमीनों पर ही यह सब कारखाने बने हैं.इस प्रदर्शन के दौरान बाउरी समाज के सुमंतो बाउरी ने कहा कि उनकी मांगों में क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाए,बाउरी समुदाय के सदस्यों के साथ प्रशासन का व्यवहार सुधारा जाए,बाउरी समुदाय के लोगों को शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्रदान किए जाएं.स्थानीय कारखानों में बाउरी समुदाय के युवाओं को रोजगार दिया जाए.यह रैली रानीगंज के गिरजा पाड़ा स्थित रेलवे ग्राउंड से शुरू हुई और रानीगंज पुलिस थाने तक गई.प्रदर्शन में बाउरी समाज के दस हजार से अधिक सदस्य शामिल हुए. की प्रति ज्ञापन रानीगंज थाना और रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स को भी सौंपा गया.इस प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमंतो बाउरी, जिला सचिव लक्ष्मीकांत बाउरी, रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष नीति बाउरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
इस प्रदर्शन के माध्यम से, पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति ने अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से उठाया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की.










0 टिप्पणियाँ